8वीं पैरा सीनियर नेशनल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप का शुभारंभ, मंत्री कुशवाह ने देशभर से आए खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

ग्वालियर। अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में 8वीं पैरा सीनियर नेशनल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप–2026 का उदघाटन हुआ। इस अवसर पर सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों का अदम्य साहस, आत्मविश्वास, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा और जज्बा यह साबित करता है कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां युवा पीढ़ी को चुनौतियों से लड़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर आयुक्त दिव्यांगजन मध्यप्रदेश डॉ. अजय खेमरिया, सेज ग्रुप यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष रुपेश गोरखे, अर्जुन अवॉर्ड विजेता कपिल परमार, व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं आयोजक विवेक सिंह परिहार, पैरा वॉलीबॉल स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन मध्यप्रदेश के जनरल सेक्रेटरी डॉ. अनिल अग्रहरि तथा डॉ. अंजलि रायज्यादा, राजेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण, खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Next Post

फिल्म 'ईठा' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा, राजमंदिर सिनेमा में बिखेरे लावणी के रंग

Fri Nov 27 , 2026
जयपुर,  अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरुवार शाम अपनी आगामी फिल्म ‘ईठा’ के प्रचार के लिए जयपुर के प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमा पहुंचे, जहां दोनों सितारों की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा कपूर ने जयपुर की […]

You May Like