IG राजपूत की रणनीति काम आई, अपराधों में 24.58 % की कमी

रीवा।रीवा जोन में कानून-व्यवस्था की स्थिति अब पहले से काफी बेहतर हो गई है. रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान और रणनीतियों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं. 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक के आंकड़े दर्शाते हैं कि भादवि के अंतर्गत आने वाले अपराधों में रीवा जोन में कुल 24.58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो रीवा में 22.84 प्रतिशत, सिंगरौली में 31.74 प्रतिशत, सीधी में 31 प्रतिशत, सतना में 22 प्रतिशत, मऊगंज में 12 प्रतिशत और मैहर में 16.40 प्रतिशत की कमी आई है. आईजी द्वारा अपनाई गई सख्त कार्यशैली के कारण गत पक्षिक की अपेक्षा इस पाक्षिक में रीवा जोन के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में यह गिरावट आई है.

Next Post

कलेक्टर मऊगंज ने अवैध उत्खनन करने वाले पर लगाया 1 करोड़ 50 लाख का जुर्माना

Fri Apr 25 , 2025
रीवा,कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने अवैध उत्खनन तथा परिवहन करने वाले सुशील कुमार पटेल निवासी ग्राम गोपला पर एक करोड़ 50 लाख 16 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. जुर्माने की राशि तत्काल जमा न करने पर इसकी दोगुनी राशि की वसूली की जाएगी. इस संबंध में कलेक्टर ने […]

You May Like