हिंदू महासभा भवन में सोनिया गांधी की किताब को फाड़ेगी हिंदू महासभा

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर के तत्वाधान में हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में आज 22 नवंबर को सुबह 11:30 बजे वीरांगना झलकारी बाई की 196 सी जयंती के अवसर पर नमन किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर के प्रति सोनिया गांधी की पुस्तक में अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सोनिया गांधी की किताब बिलान्गिंग ए जर्नी ऑफ लव के किताब के आवरण को हिंदू महासभा फाड़ कर विरोध प्रकट करेगी।

इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष आनंद माहौर, रोहित जाटव, धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

Next Post

जेल डीजी ने ग्वालियर सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया

Sun Nov 22 , 2026
ग्वालियर। जेल डीजी वरुण कपूर ने ग्वालियर सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने अगवानी कर उनका स्वागत किया। जेल डीजी ने ग्वालियर जेल में कई अनियमितताएं और लापरवाही पकड़ी एवं कड़े निर्देश दिए। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like