43 वर्ष के हुये रणबीर कपूर

मुंबई, 28 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर आज 43 वर्ष के हो गये।

मुंबई में 28 सितंबर, 1982 को जन्में रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतु सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘सांवरिया’ से की। इसी फिल्म से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी शुरूआत की थी।संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘सांवरिया’ यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिये रणबीर फिल्म फेयर के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘वेक अप सिड’रणबीर के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेक अप सिड’ में रणबीर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिये रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ में काम करने का अवसर मिला। राजनीति पर आधारित इस फिल्म में भी रणबीर ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘रॉकस्टार’ ने रणबीर को फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने एक बार फिर से संजीदा अभिनय किया। इस फिल्म के लिये रणबीर को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिये उन्हें फिल्म फेयर का क्रिटिक्स पुरस्कार भी दिया गया।

 

 

Next Post

खेत में कटी पड़ी फसलों पर आफत बीती रात हुई 1 इंच बारिश 

Sun Sep 28 , 2025
ब्यावरा। वर्तमान में सोयाबीन फसल की कटाई जोरो पर है. अनेक खेतों में फसल कटी पड़ी हुई है, ऐसे में बीती रात्रि को नगर सहित जिले के कई स्थानो ं पर बारिश हुई. नगर में एक इंच बारिश हो गई. खेतो में कटी फसल पर ये बारिश आफत बन गई. […]

You May Like

Play sound