आचार्य चाणक्य जन्मोत्सव पर पक्षियों के लिए सकोरे एवं दाना पानी का वितरण किया

ग्वालियर: आचार्य चाणक्य जन्मोत्सव, ब्राह्मण गौरव दिवस, वैश्विक माता पिता दिवस और अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा मनाए गए। महासमिति की अध्यक्ष बीना भारद्वाज एवं वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती विमला देवी पांडे ( ९२ वर्षीय ) ने ब्राह्मण के हर घर की छत पर पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना पानी देने का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल ब्राह्मण महासमिति के पदाधिकारियो ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता सकल ब्राह्मण महासमिति के संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी ने कहा कि आचार्य चाणक्य विचार ज्ञान, दूरदर्शिता तथा राष्ट्रहित के लिए समर्पण समाज को आज भी प्रेरित करता है। उनके आदर्श हमें सत्य, नीति, शिक्षा, संगठन राष्ट्र निर्माण के कार्य कि हमें प्रेरित करते हैं ।भागवताचार्य मधु बहन ने कहा कि वेद, ज्ञान और संस्कृति की अमूल्य धरोहर को संजोए रखने वाला ब्राह्मण समाज है।

पक्षियों की भूख प्यास बुझान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वितरित किए जाने वाले प्रसाद में पक्षियों को पीने के पानी के लिए सकोरे और दाना का दान करना चाहिए।इस अवसर पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अनीता रिछारिया, सुधा दीक्षित, शशि शर्मा, बीना भारद्वाज, संगीता शर्मा, मंजू मिश्रा अल्का मिश्रा रेनू शर्मा, अनीता दीक्षित, रेखा चतुर्वेदी, माया भारद्वाज ,शशि गोस्वामी, अंजू दीक्षित, किरण मिश्रा, तरूण लता पाठक, डॉ मुन्नालाल शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ मुन्नालाल शर्मा ने किया।

Next Post

पूर्व विधायक स्व. गंगाराम बांदिल की स्मृति में 39वीं श्रद्धांजलि सभा आज

Tue Jun 2 , 2026
ग्वालियर: भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल पूर्व विधायक स्वर्गीय गंगाराम बांदिल की 39वीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 2 जून, मंगलवार को प्रातः मुखर्जी भवन, भाजपा कार्यालय, महाराज बाड़ा में आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के […]

You May Like