कमिश्रर ने सिटाडेल कंपनी प्रबंधन को थमाया नोटिस, मांगा जवाब, प्रोजेक्ट मैनेजर ने लापरवाह चालक को किया कार्यमुक्त
सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली अंतर्गत वार्ड 36 तेलगवां मे 26 जनवरी को दोपहर मे मृत गाय को कचरा संग्रहण कार्य मे लगी सिटाडेल कंपनी के एक कचरा वाहन द्वारा मृत गाय को घसीटने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद के बाद लोगों द्वारा सिटाडेल कंपनी के जिम्मेदारो पर कार्यवाही की मांग के मामले मे कमिश्नर ने सिटाडेल कंपनी को नोटिस जारी किया कर स्पस्टीकरण माँगा है। उधर नोटिस मिलने के बाद कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा लापरवाह चालक को जहाँ कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
गौरतलब हो कि पूरे ननि क्षेत्र मे घर घर कचरा संग्रहण मे लगी सिटाडेल कंपनी के एक वाहन द्वारा वार्ड 36ग्राम तेलगवां मे मृत गाय को रस्सी से बांधकर खिंचा जा रहा है। कंपनी के वाहन व चालक के इस कृत्य का किसी ने फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद तो गौ माता का अपमान करने हेतु कंपनी के जिम्मेदारो के खिलाफ कार्यवाही कि मांग उठने लगी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर डी के शर्मा ने सिटा डेल कंपनी को नोटिस जारी कर स्पस्टीकरण मांगा है और कहा कि वार्ड 36ग्राम तेलगवां निवासी कृष्णा पाण्डेय द्वारा स्वछता विभाग मे मृत गाय की सूचना दी गयी थी.
जिसके बाद स्वच्छता की टीम वहां पहुंची थीए जहाँ गाय मालिक ने टीम से कहा गया की गाय को मेरे ही खेत के गड्ढे में गढ़वा दीजिये। गाय मालिक के आग्रह का सम्मान तक तो ठीक था लेकिन गाय के पैर मे रस्सी बांधकर घसीटना अनुचित व निंदनीय है। वही कमिश्नर द्वारा नोटिस जारी करने के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर रावेन्द्र सिंह ने लापरवाह चालक के खिलाफ त्वरित कार्यवाही कर कार्य मुक्त कर दिया और कपनी मे कार्यरत सभी कर्मचारी व चालकों को हिदायत दिया की भविष्य मे पशु मालिक द्वारा चाहे जितना भी आग्रह क्यों ना किया जाय। इस तरह के कृत्य की पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।
