मोरवा एवं विंध्यनगर निरीक्षक को मिला प्रशस्ति पत्र

सिंगरौली : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोरवा एवं विंध्यनगर टीआई को कार्यक्रम के मुख्य एवं विशेष अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित मुख्य समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला एवं विशेष रूप से उपस्थित एसपी ने अंधी हत्या का खुलासा करने में कपूर त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है । मोरवा टीआई ने इसके अलावा 32 मोबाइल सहित 3 लाख 10 हजार की सामग्री भी जप्त करने में सफलता हासिल किया था।

वही विंध्यनगर थाना क्षेत्र के चार चोरियों का खुलासा करने एवं बेहतर थाना प्रबंधन के कार्य पर गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर विशेष रूप से मौजूद विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह एसपी, नई अध्यक्ष देवेश पांडेय अर्चना सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वही सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने पर टीआई विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी को उक्त अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। टीआई को पुस्कृत किये जाने पर थाने के स्टाफ ने खुशी जाहिर की है।

Next Post

एचआर विभाग को किसी भी इकाई की आत्मा है: सेंथिलनाथ

Tue Jan 28 , 2025
हिंडालको महान में क्लस्टर एचआर स्ट्रैटेजी मीट का हुआ आयोजन, हिंडालको रेणुकूट, हिंडालको रेणुुसागर और हिंडालको महान के एचआर प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लियाएचआर पॉलिसी में बदलाव करने पर जोर रेणुसागर के मानव संसाधन प्रमुख शैलेन्द्र सिंह ने एचआर नीतियों में संशोधन और आवश्यक सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा समय […]

You May Like