रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो-कुटकी खरीदी केन्द्र की हुई स्थापना

सतना। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित रघुराजनगर कृषक उत्पादक संगठन द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कोदो कुटकी खरीदी केंद्र की स्थापना कृषि उपज मंडी नागौद में की गई। इस अवसर पर नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय एवं दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां के प्रसार वैज्ञानिक पंकज शर्मा, प्रक्षेत्र सहायक अभिषेक गौतम साथ ही रघुराजनगर कृषक उत्पादक संगठन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रिंस पाण्डेय, पीयूष सिंह निदेशक, लेखाकार व कृषकों की उपस्थिति रही।

कृषि विज्ञान केंद्र, मझगवां के प्रसार वैज्ञानिक पंकज शर्मा ने बताया कि जिले में पहली बार कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र की स्थापना की गई है एवं खरीदी का कार्य कृषक उत्पादक संगठन को पहली बार प्राप्त हुआ है। जिससे जिले के कृषक बंधुओं को श्रीअन्न का उचित मूल्य प्राप्त होगा। साथ ही कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से यह कार्य होने से किसान बंधुओं एवं संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है। नागौद विधायक श्री नागेन्द्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और इस योजना से सीधे तौर पर श्रीअन्न उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि होगी। आज देश की आबादी को श्रीअन्न की आवश्यकता है।

Next Post

टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रयास तेज किये

Tue Dec 9 , 2025
नई दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) देश में टीबी मुक्त भारत अभियान (राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम) को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। यह कार्यक्रम पूरे देश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत लागू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य टीबी के अज्ञात मामलों […]

You May Like