एचआर विभाग को किसी भी इकाई की आत्मा है: सेंथिलनाथ

हिंडालको महान में क्लस्टर एचआर स्ट्रैटेजी मीट का हुआ आयोजन, हिंडालको रेणुकूट, हिंडालको रेणुुसागर और हिंडालको महान के एचआर प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लियाएचआर पॉलिसी में बदलाव करने पर जोर रेणुसागर के मानव संसाधन प्रमुख शैलेन्द्र सिंह ने एचआर नीतियों में संशोधन और आवश्यक सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा समय के साथ एचआर पॉलिसी में बदलाव करना न केवल संगठन की जरूरत है। बल्कि यह कर्मचारियों की जरूरतों और उम्मीदों को भी पूरा करता है। वही रेणुकूट के एचआर प्रमुख अजय सिन्हा ने श्रमिकों की भर्ती और उनके अधिकार प्रक्रियाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया एक मजबूत और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया न केवल सही प्रतिभा को जोड़ने में मदद करती है। बल्कि संगठन की छवि को भी सुदृढ़ करती है।
क्लस्टर इकाइयों को और मजबूत करने की दिशा में पहल कार्यक्रम का समापन भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और व्यंजनों के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने एकमत होकर इस बात पर जोर दिया कि मानव संसाधनों का सही उपयोग और उनसे जुड़ी चुनौतियों का निस्तारण संगठन की सफलता की कुंजी है। इस एचआर स्ट्रैटेजी मीट ने एचआर प्रोफेशनल्स के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित किया। जहां उन्होंने अपने अनुभव, विचार और सुझाव साझा किए। यह आयोजन हिंडालको के सभी क्लस्टर इकाइयों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेजबान एचआर प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने भी अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और इस कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंडालको महान की मानव संसाधन विभाग से सुंशान्त गुप्ता, दीपक संकोलिया, नीरज गुप्ता, दीपाली अर्चना, श्वेता, मोहित, ओपीगेरुला व बापी डिंडा का रहा।

Next Post

जन गण मन राष्ट्रगान के साथ फहराया गया तिरंगा

Tue Jan 28 , 2025
गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया, राजमाता चूनकुमारी स्टेडिअम में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा सिंगरौली : जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन-बान-शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया गया। समारोह […]

You May Like