मृत कर्मचारियों के आश्रित के समर्थन में लिपिक संघ

सिंगरौली । म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ सिंगरौली ने मृत कर्मचारियों के, अनुकम्पा नियुक्ति सहायक ग्रेड-3 को नौकरी से न निकालने के समर्थन में आज मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा है। वहीं संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को भी ज्ञापन दिया गया है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि शासकीय सेवक की सेवाकाल में मृत्यु होने पर उनके आश्रित के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का उद्देश्य है कि दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार के सदस्यों को समुचित भरण पोषण में कोई बाधा उत्पन्न न हो। आगे कहा है कि अनुकम्पा नियुक्ति में सीपीसीटी परीक्षा के अनिवार्यता के कारण प्रदेश के कई विभागो में मृत कर्मचारियों की अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त आश्रितो को सेवक से पृथक किया जा रहा है। ऐसे में उनके भरण पोषण पर संकट आ गया है। इस कार्रवाई को रोके जाने की मांग की है।

Next Post

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता का दुखद निधन

Sat Sep 12 , 2026
सिंगरौली ।भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिला उपाध्यक्ष विनोद चौबे कचनी के पिता का आज अचानक दुखद निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता मोहन चौबे उम्र 62 वर्ष कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मोहन चौबे के दुखद निधन पर […]

You May Like