अधिकारी-कर्मचारी सप्ताह में दो घंटे जल संरक्षण के लिए श्रमदान करें: कमिश्नर

रीवा:कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की.कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की उच्च प्राथमिकता में जल गंगा संवर्धन अभियान शामिल है. जल संरक्षण और संवर्धन के लिए बनाई गई कार्ययोजना के अनुसार सभी विभाग कार्य करें. जल संरक्षण और संवर्धन केवल अभियान नहीं है, यह धरा पर जीवन बचाने का अभियान है. हमने समय रहते जल संरक्षण के सही प्रयास नहीं किए तो भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित नहीं रहेगा.

पक्के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर तथा पेयजल स्रोतों में रिचार्ज पिट बनाकर करोड़ों लीटर पानी का संरक्षण किया जा सकता है. संभाग के सभी जिलों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण का अभियान चलाएं. इस अभियान में सभी अधिकारी और कर्मचारी हर हफ्ते कम से कम दो घंटे जल संरक्षण कार्यों के लिए श्रमदान करें. अभियान में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा आमजनता का भी पूरा सहयोग लें. सबके सामूहिक प्रयासों से ही जल संरक्षण और संवर्धन का प्रयास सफल होगा. संभागीय अधिकारियों के दल तैनात किए जा रहे हैं. इन दलों के द्वारा जल संरक्षण के कार्यों की निगरानी के साथ इसमें सहयोग दिया जाएगा. बैठक में अधिकारीगण मौजूद रहे.

Next Post

मांगलिया क्षेत्र के तेल डिपो के सामने लगी आग

Wed Apr 22 , 2026
इंदौर:मांगलिया स्थित तेल डिपो के सामने रुचि सोया की दुकान में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई. करीब 3.15 बजे सात्विक विहार के सामने भड़की आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं. संवेदनशील डिपो क्षेत्र होने के कारण पुलिस प्रशासन […]

You May Like

मनोरंजन