नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) एसआरके टेक्नोलॉजी XI क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स XI क्रिकेट क्लब को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में मंगलवार को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतने के बाद, फ्रेंड्स XI क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। फ्रेंड्स XI क्रिकेट क्लब ने मुसैफ 61(36), हर्षित सेठी 54(49) और संस्कार रावत 40(36) की मदद से 34 ओवर में 10 विकेट पर 246 रन बनाए। एसआरके टेक्नोलॉजी XI के बॉलर धनंजय सिंह ने 36 रन देकर 6 विकेट और अरविंद वर्मा ने 28 रन देकर 1 विकेट लिया। टारगेट का पीछा करते हुए एसआरके टेक्नोलॉजी XI ने कर्ण अंकित प्रताप सिंह के नाबाद 115(87) और शौर्य सरन के 53(37) की शानदार पारियों की मदद से 31 ओवर में 5 विकेट पर 248 रन बनाए और मैच 5 विकेट से जीत लिया।
फ्रेंड्स XI क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तरण बिष्ट ने 56 रन देकर 2 विकेट, फैजान आलम ने 20 रन देकर 1 विकेट और मोहम्मद अरबाज 55 रन देकर ने 1 विकेट लिया। कीमती प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अंकित प्रताप सिंह (एसआरके टेक्नोलॉजी XI) – 115(87) को दिया गया जबकि स्पोर्ट्स सन फाइटर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार धनजय सिंह (एसआरके टेक्नोलॉजी XI – 36 रन देकर 6 विकेट) को दिया गया। बुधवार को पूसा यंगस्टर का ऑथेंटिक क्रिकेट कोचिंग सेंटर से मुकाबला होगा।

