मोदी 21 नवंबर को बिहार को देंगे हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात : नित्यानंद राय

पटना, 19 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे के दौरान नीतीश सेतु का लोकार्पण करने के साथ वैशाली के राजापाकर में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनसे विकसित बिहार के संकल्प को नई गति मिलेगी।

श्री राय ने आज पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर कहा कि देश के 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने वाले गरीबों के मसीहा प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बिहार की जनता स्वयं तैयारी कर रही है। उन्हें सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग वैशाली के राजापाकर पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे के दौरान गंगा नदी पर बने छह लेन के कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही लोकतंत्र की धरती वैशाली के राजापाकर में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, राज्य के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर आते हैं। विकसित बिहार का संकल्प प्रधानमंत्री का सपना है, जिसे साकार करने के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं।

Next Post

उमर अब्दुल्ला ने दिये सरकारी वेबसाइटों और ऐप की नियमित सुरक्षा जांच के निर्देश

Thu Nov 19 , 2026
जम्मू, 19 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को साइबर सुरक्षा को डिजिटल शासन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी सरकारी वेबसाइटों और ऐप की नियमित सुरक्षा जांच कराने पर जोर दिया। श्री अब्दुल्ला ने राज्य में विभिन्न ई-गवर्नेंस पहलों, डिजिटल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, साइबर सुरक्षा उपायों […]

You May Like