नामदेव क्षत्रिय महासंघ की कार्यकारिणी घोषित

ग्वालियर : अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव एवं मप्र के प्रांतीय अध्यक्ष एम एल नामदेव के निर्देशानुसार ग्वालियर इकाई की संभागीय समिति का मनोनयन सर्वसम्मति से दण्डोतिया नामदेव समाज ग्वालियर की बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जे पी नामदेव ने एवं संचालन राम बिहारी नामदेव ने किया ।

कार्यकारिणी निम्नानुसार है, संरक्षक हरिशंकर नामदेव डबरा, संभागीय अध्यक्ष जेपी नामदेव ग्वालियर, सचिव रामबिहारी नामदेव, उपाध्यक्ष प्रमोद नामदेव, हैमतं नामदेव गुना, संगठन सचिव इंजी. जेपी नामदेव, कोषाध्यक्ष अनिल नामदेव, उपसचिव संजय नामदेव बबीना, संजय नामदेव एग्रो, मीडिया प्रभारी संजय नामदेव कैडबरी, मार्गदर्शक मण्डल जगदीश नामदेव,मुरार, गोविन्द नामदेव ग्वालियर ओमप्रकाश नामदेव ग्वालियर नवल किशोर नामदेव, डबरा कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार नामदेव, ललित नामदेव, अशोक नामदेव, प्रभारी पदाधिकारी: गुना – एडवोकेट संतोष नामदेव, प्रभारी पदाधिकारी डबरा दतिया दिनेश कुमार नामदेव हरगोविंद नामदेव, मदन नामदेव, शिक्षक प्रभारी पदाधिकारी अशोकनगर गजानंद नामदेव, शिक्षक संजय नामदेव, सलोनी शाढोरा, प्रभारी पदाधिकारी शिवपुरी उमेश वर्मा शामिल हैं।

Next Post

पश्चिमी सूडान में आरएसएफ के तोपखाने हमले में 13 नागरिक मारे गए: स्वयंसेवी समूह

Tue Oct 7 , 2025
खार्तूम, 7 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिमी सूडान में उत्तरी दारफुर की राजधानी एल फशर में सोमवार को अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा आवासीय इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में कम से कम 13 नागरिक मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए। स्वयंसेवी समूहों ने यह जानकारी दी। […]

You May Like

मनोरंजन