महिला नक्सली के आत्मसमर्पण पर सीएम डॉ यादव ने पुलिस बल को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में महिला नक्सली सुनीता द्वारा आत्मसमर्पण पर पुलिस बल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नक्सली गतिविधियों के नियंत्रण में मध्यप्रदेश पुलिस को पहले भी उल्लेखनीय सफलता मिली है। 1 नवम्बर को लांजी थाने के अंतर्गत चोरिया कैंप में महिला नक्सली ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश आगामी वर्ष तक नक्सल नियंत्रण के लक्ष्य की दिशा में सजगता से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस बल नक्सल विरोधी अभियान को निरंतर जारी रखेगा और पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र से जुड़ी नक्सली गतिविधियों को भी पूरी तरह नियंत्रित करने में सफल रहेगा।

Next Post

मप्र स्थापना दिवस पर मंत्री राजपूत ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

Sun Nov 2 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल और मिठाइयां वितरित कीं। उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की तथा अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की […]

You May Like