रूम नम्बर 8 में आर्मी मैन ने की खुदकुशी

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत हेड क्वाटर एमबी एरिया कैंप लाईन रूम नम्बर 8 में आर्मी मैन ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए आर्मी टीम के साथ पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को लेंस नायक दीपक कुमार ग्राम बुलखाना जिला झज्जर हरियाणा ने बताया वह लेंस नायक के पद मध्य भारत एरिया आर्मी में पदस्थ है सुबह लगभग 11-45 बजे कैंप लाईन में दवाई छिड़काव कर रहा था तभी केम्पस लाईन के रूम नम्बर 8 में दवाई छिडक़ने के लिये दरवाजा खोला अंदर देखा तो अनूप पिल्लई 35 वर्ष निवासी ग्राम पटाई टेकेधरी जिला कुलम केरल वर्तमान पता टाईमप्रेरी डिप्टी डाक जीएस ब्रांच आर्मी रूम के अंदर सीलिंग फेन से काला वायर से फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटका था।

कॉल डिटेल की जांच शुरू-

जांच अधिकारी के अनुसार, मृतक जवान के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले उनकी किससे और क्या बातचीत हुई थी। आखिरी समय में वे किन लोगों के संपर्क में थे, इसकी पूरी टाइमलाइन तैयार की जा रही है।इसके अलावा पारिवारिक व मानसिक तनाव एंगल पर भी तफ्तीश की जा रही है।

इनका कहना है

आर्मी मैन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सीडीआर समेत पारिवारिक व मानसिक तनाव समेत अन्य एंगल पर जांच जारी है। मर्ग कायम कर लिया गया है। आर्मी टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। विस्तृत जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा ।

संजीव कुमार त्रिपाठी, गोराबाजार थाना प्रभारी

Next Post

सड़क के लिए इनफ्लुएंसर के साथ धरने पर बैठे ग्रामीण 

Mon Sep 14 , 2026
सीधी। जिले के ग्राम बगैहा में सड़क बनाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू और ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार 14 सितंबर से दोपहर 12 बजे धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि […]

You May Like