शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में स्कूली वैन खाई में गिर गई। घटना पहाड़ाखुर्द गांव में हुई। वैन में जेएमजी प्राइवेट स्कूल के बच्चे सवार थे। ड्राइवर ने पहले वैन को सड़क से नीचे उतारा। कुछ दूर जाने के बाद वाहन खाई में जा गिरा।
वाहन की रफ्तार कम होने से बच्चों को कोई चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से बाहर निकाला। उन्होंने क्षतिग्रस्त वैन को भी खाई से बाहर निकाला। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
