जेयू: दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फाइनल रिहर्सल हुई

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 22 सितंबर सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्या भारती के उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर होंगे। वह दीक्षांत भाषण देंगे। दीक्षांत उपदेश कुलगुरू प्रो.राजकुमार आचार्य देंगे।

कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे होगी। दीक्षांत समारोह में 56 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 295 विद्यार्थियों को उपाधि वितरित की जाएंगी।दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों में छात्राएं छात्रों से ज्यादा है। कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल आज रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रही है।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun Sep 21 , 2025
दमोह: नरसिंहगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई. सुनार नदी पुल के पास की घटना बताई गई.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लक्ष्मण पटेल निवासी निबोरा कला बताई जा रही हैं.घटनास्थल पर नरसिंहगढ़ पुलिस व 112 डायल पहुंची और दुर्घटना में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।