सिडनी के उत्तर में दो कारों की टक्कर में एक की मौत, 6 घायल

सिडनी, 26 जून (वार्ता) सिडनी के उत्तर में दो कारों के बीच टक्कर के बाद एक बच्चे की मौत हो गई और छह अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की पुलिस ने आज कहा कि कल सुबह हंटर क्षेत्र में सिडनी से 225 किलोमीटर उत्तर में मुरुल्ला शहर के पास एक राजमार्ग पर दो कारों की टक्कर के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था।

गंभीर चोटों के साथ घटनास्थल से एक 11 वर्षीय लड़के को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

वह दुर्घटना में शामिल वाहनों में से एक में सवार छह लोगों में से एक था। शेष पांच लोगों, जिनमें 38 और 60 वर्ष की दो महिलाएं, एक 13 वर्षीय लड़की, एक 16 वर्षीय लड़का और एक 19 वर्षीय पुरुष शामिल हैं,उनका इलाज एम्बुलेंस पैरामेडिक्स द्वारा किया गया, जिसके बाद उन्हें उसी अस्पताल में ले जाया गया।

दूसरे वाहन के चालक, 85 वर्षीय व्यक्ति को मामूली चोटें आईं और उसे जरूरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटना के आसपास की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

वेस्ट बैंक में इजराइली बसने वालों के हमले में 3 फिलिस्तीनी मारे गए

Thu Jun 26 , 2025
रामल्लाह/यरूशलम, 26 जून (वार्ता) वेस्ट बैंक के मध्य रामल्लाह के पूर्व में काफ़र मलिक शहर पर बुधवार को इजराइली बसने वालों के हमले में तीन फिलिस्तीनी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने यह जानकारी दी। स्थानीय स्रोतों का हवाला देते हुए डब्ल्यूएएफए […]

You May Like