MANIT: अगस्त में शुरू होगा नए छात्रों का सत्र, जून से शुरू हो रहे एडमिशन राउंड

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मौजूदा छात्रों के लिए नया सेमेस्टर 13 जुलाई से शुरू होगा। वहीं नए छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया भी अलग-अलग कोर्स के अनुसार आगे बढ़ रही है।

UG कोर्स में JEE एडवांस के बाद प्रवेश प्रक्रिया जारी है। एडमिशन का पहला राउंड 26 जून को होगा, जबकि प्रथम वर्ष के छात्रों का नया सत्र 12 से 16 अगस्त के बीच शुरू किया जाएगा। एमएससी और एमटेक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 5 से 11 अगस्त के बीच शुरू होंगी।

 

पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। पीएचडी में करीब 350 से 400 छात्रों का चयन हुआ है और प्रवेश की सूची 3 या 4 जुलाई तक जारी होने की संभावना है। वहीं MBA की 66 सीटों के लिए चयन सूची 1 जुलाई तक आने की उम्मीद है।

इसके अलावा मैनिट में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम तैयार किए जा रहे हैं और इन्हें जल्द जारी किया जाएगा। संस्थान प्रशासन नए सत्र की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

Next Post

बैतूल नगर निगम गठन की दिशा में पहला कदम, 26 ग्राम पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव

Tue Jun 16 , 2026
बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल नगर पालिका परिषद को नगर निगम का दर्जा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिषद की बैठक में नगर निगम गठन संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। प्रस्ताव में नगर परिषद बैतूल बाजार के साथ आसपास की 26 ग्राम पंचायतों को विस्तारित नगरीय क्षेत्र […]

You May Like