इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके

जकार्ता, 15 मई (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु प्रांत में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी, लेकिन बड़ी लहरें नहीं उठीं। भूकंप के झटके जकार्ता के समय के अनुसार सुबह 07:50 बजे महसूस किये गये। भूकंप के केंद्र मालुकु बारात दया रीजेंसी से 189 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र तल से 515 किमी की गहराई में था। भूकंप की तीव्रता रीजेंसी के राजधानी शहर तियाकुर में III एमएमआई (संशोधित मर्कली तीव्रता) मापी गई। भूकंप के संभावित रूप से बड़ी लहरें उत्पन्न न करने के कारण कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया भूकंपीय रूप से सक्रिय ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ के भीतर स्थिति होने के कारण अत्यधिक भूकंप-प्रवण है।

Next Post

मणिपुर में सेना के जवानों के साथ मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गये

Thu May 15 , 2025
इंफाल, 15 मई (वार्ता) भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में दस उग्रवादी मारे गए। यह जानकारी भारतीय सेना ने कहा कि बुधवार रात दी। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा […]

You May Like