पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में प्रकरण दर्ज

नगर निगम परिसर में हुआ था हादसा, जांच में साबित हुई लापरवाही

इंदौर. नगर निगम परिसर में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों में लापरवाही बरतने के कारण एक मजदूर की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय मृतका अनीता उर्फ सुनीता शनिवार 30 नवंबर सुबह 9 बजे नगर निगम परिसर में निर्माण कार्य कर रही थी. इस दौरान आईएस कंस्ट्रक्शन के मालिक ठेकेदार मनीष सोडाणी (निवासी तुलसी नगर) द्वारा भवन निर्माण में सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए थे. सुरक्षा उपायों के अभाव में अनीता पांचवीं मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस जांच में पाया गया कि निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठेकेदार ने आवश्यक सावधानियां नहीं बरती थीं. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ठेकेदार मनीष सोडाणी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Next Post

जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र और चौकी जबलपुर नाका के बीच मिड-वे के आगे शव पड़े होने की खबर।

Tue Feb 18 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह। मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति बताया जा रहा है। किसी वाहन ने टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हुई है।   मौके पर हिंडोरिया थाने एसआई गर्जन सिंह,प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, प्रदीप जोशी, आरक्षक प्रशांत और हंड्रेड डायल पायलट आशीष सहित पुलिस ने पहुंचकर शिनाख्त करने में […]

You May Like