युवक पर हमला, बाइक में तोडफ़ोड़

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने युवक पर लाठी से हमला कर बाइक में तोडफ़ोड़ कर दी।पुलिस के मुताबिक चंद्रभान लोधी 40 वर्ष निवासी चौकीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका भतीजा प्रशांत लोधी दोनों गंगाजली में बरगी के लिये तैयार होकर मोटर सायकल से जा रहे थे.

लोकमन लोधी के घर के पास पहुंंचे उसी समय उसका भाई सतेन्द्र लोधी का गांव का देवेन्द्र उर्फ दिब्बू लोधी विवाद करते हुये लाठी से हमलाकर हाथ पैर में चोट पहुंंचा दी एवं जान से मारने की धमकी हुये भाग गया। उसके भाई ने बताया कि देवेन्द्र शराब पीने के लिये 2000 रूपये मांग रहा था, पैसे देने से मना करने पर लाठी से हमलाकर चोट पहुंचाई व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त कर दी मारपीट से सतेन्द्र को दोनों हाथ पैर में चोटें आने से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Next Post

मैनेजर ने हड़पे 1.67 लाख

Sat Jul 25 , 2026
जबलपुर: पाटन स्थित फाइनेंस कंपनी के संगम मैनेजर ने महिलाओं से उनके लोन की किश्तों को लेकर बैंक की पाटन ब्रांच में जमा करते हुए 1,67,751 रूपए हड़प लिए। पुलिस के मुताबिक विमल कुमार कहार ब्रांच मेनेजर भारत द्बक्ताइनेंशियल इन्क्लुजन लिमिटेड द्वारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बैंक में पदस्थ […]

You May Like