सोनिया गांधी की टिप्पणी अत्यंत अशोभनीय – मोहन

भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर की गयी टिप्पणी अत्यंत अशोभनीय है और इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।

डॉ यादव ने रात्रि में एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के लिए श्रीमती गांधी द्वारा की गयी अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी संपूर्ण राष्ट्र का अपमान, विशेषकर महिलाओं के सम्मान पर आघात और जनजातीय समाज के स्वाभिमान का अपमान है। उन्होंने कहा कि वे श्रीमती गांधी से मांग करते हैं कि अपने ‘अमर्यादित’ शब्दों के लिए राष्ट्रपति, संपूर्ण आदिवासी समाज और पूरे देश से तुरंत माफी मांगें।

संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर श्रीमती गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर देश भर में भाजपा नेताओं के बयान आए हैं।

 

Next Post

दिव्यांगों की मदद के लिए एआई और अन्य सहायक तकनीकों का उपयोग करने का आ गया है समय-धनखड़

Sat Feb 1 , 2025
चेन्नई (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा है कि दिव्यांग और बहु-दिव्यांग लोगों की मदद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य सहायक तकनीकों का उपयोग करने का समय आ गया है। श्री धनखड़ ने यहां ईसीआर के उपनगरीय मुत्तुकाडु में राष्ट्रीय बहु-दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में शिक्षा, […]

You May Like