गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने वॉइस ऑफ इम्पैक्ट स्पीच कॉम्पटीशन किया आयोजित

ग्वालियर: गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा वॉइस ऑफ इम्पैक्ट-स्पीच कॉम्पटीशन का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने जोश, आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक संभव झा एवं सौरभ मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में वक्तृत्व कौशल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने राजनीति में युवाओं की भूमिका, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल बनाम डिग्री, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सारगर्भित विचार रखे, जिन्हें उपस्थित निर्णायक मंडल ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में उर्वशी जैन, सीए राहुल गुप्ता, सीएस अंकुर गर्ग, सीए राहुल मित्तल एवं कुमकुम सिंह उपस्थित रहीं। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उन्हें प्रभावी संचार, तार्किक प्रस्तुति और मंच संचालन के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति शाह, द्वितीय मुस्कान चौहान, तृतीय जतिन सोनी रहे। कार्यक्रम उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आकाश बरूआ, जयेश श्रीवास्तव, आकाश त्रिपाठी, हर्षिता यादव, हेमंत टुंडेलकर, पियूष नरवरिया, लावण्या शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Post

“एसीपी विक्रांत” में अभिनेता विनय आनंद की दमदार वापसी

Tue Apr 14 , 2026
मुंबई,14 अप्रैल (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता विनय आनंद ने लंबे अंतराल के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार वापसी करते हुए एकता कपूर और शोभा कपूर की वेब सीरीज़ “एसीपी विक्रांत” में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। इस सीरीज़ में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से […]

You May Like