
छिंदवाड़ा. जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक 20 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई महिला को बिछुआ थाना क्षेत्र के ग्राम चिवड़ी से परिजन डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया लेकिन इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई चिकित्सकों ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया लेकिन तीसरे दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है जानकारी के अनुसार ग्राम चिवड़ी निवासी सुनीता पति प्रदीप वन 20 वर्ष को 14 सितंबर को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था परिजनों के मुताबिक शाम करीब 5 बजे महिला का सामान्य प्रसव हुआ और उसने बेटी को जन्म दिया प्रसव के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की निगरानी में महिला का उपचार चलता रहा लेकिन तीसरे दिन उसने दम तोड़ दिया।मृतका के पति प्रदीप ने बताया कि पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया था।प्रसव के बाद बेटी का जन्म हुआ लेकिन इसके बाद पत्नी की तबीयत खराब हो गई। उपचार के बावजूद उसकी मौत हो गई। पति ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है
समझाइए इसके बाद माने परिजन ०००००००
महिला की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और काफी देर तक अस्पताल में ही मानने को डॉक्टर और पुलिस ने प्रयास किया करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए इसके बाद शाम को डॉक्टरों की टीम ने महिला का पोस्टमार्टम किया पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पीएम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा मौत का कारण ००००००
फिलहाल महिला की मौत किस वजह से हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है प्रसव के बाद तबीयत बिगडऩे और उपचार के दौरान मौत होने के कारण पूरे मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की ओर से पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
