गोहरा गांव में मां बहरारे मंदिर पर भंडारा, कन्या भोजन से हुई शुरुआत

विजयपुर: विजयपुर क्षेत्र के गोहरा गांव स्थित प्रसिद्ध मां बहरारे बाले मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित भंडारे में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। भंडारे की शुरुआत कन्या भोजन से की गई। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने श्रद्धाभाव से भाग लिया।

कन्या भोजन भोज के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर के पुजारी भागचंद कुशवाह ने बताया कि मां बहरारे बाले मंदिर पर इस तरह के भंडारे समय-समय पर आयोजित होते रहते हैं। इन आयोजनों में ग्रामीणों का सहयोग रहता है और सभी मिलकर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।

Next Post

श्मशान घाट की राह बनी कीचड़ का दलदल, अंतिम यात्रा में फिसलकर गिरे लोग

Tue Sep 15 , 2026
विजयपुर:विकासखंड विजयपुर की ग्राम पंचायत इकलोद के गांव दूल्हा वाला में श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता इन दिनों कीचड़ के दलदल में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की समस्या को लेकर पंचायत के सरपंच और सचिव को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन इसके […]

You May Like