श्मशान घाट की राह बनी कीचड़ का दलदल, अंतिम यात्रा में फिसलकर गिरे लोग

विजयपुर:विकासखंड विजयपुर की ग्राम पंचायत इकलोद के गांव दूल्हा वाला में श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता इन दिनों कीचड़ के दलदल में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की समस्या को लेकर पंचायत के सरपंच और सचिव को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद रास्ते की हालत नहीं सुधारी गई।ग्रामीणों के अनुसार, हाल ही में गांव निवासी लोई रावत (95 वर्ष) का निधन हो गया।

अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जाते समय रास्ते में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण शवयात्रा में शामिल लोग फिसलकर कीचड़ में गिर पड़े।इससे अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के रास्ते के निर्माण/सुधार के नाम पर राशि निकाल ली गई है, जबकि मौके पर रास्ते की स्थिति बदहाल बनी हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर पुरानी निर्माण सामग्री/मिट्टी डालने का काम भी ठीक तरीके से नहीं किया गया, जिसके चलते बारिश में पूरा रास्ता कीचड़ में बदल गया है।ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदारों से श्मशान घाट के रास्ते का तत्काल सुधार कराने तथा विकास कार्यों में खर्च की गई राशि और मौके की स्थिति की जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि पंचायत प्रशासन ग्रामीणों की समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।

Next Post

दीवाल तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया

Tue Sep 15 , 2026
ग्वालियर: गिजौर्रा थाना क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी चोरी हुई है।ग्राम भगेह में दीवाल तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। हजारों रुपए का कीमती सामान चोरी चला गया। चोरी की वारदातों से ग्रामीण दहशत में हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like