ग्वालियर: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज शाम ग्वालियर पहुँचने वाले थे, वे अब कल 3 मार्च की सुबह 06:42 बजे जबलपुर निज़ामुद्दीन सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। वे सुबह यहां कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और फिर भिंड रवाना हो जाएंगे।
उमंग सिंघार पूर्वान्ह 11 बजे लहार, 12.30 बजे रावतपुरा सरकार धाम एवं दोपहर ढाई बजे गोहद पहुंचेंगे। शाम को ग्वालियर में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।
