ख़िरवा में पुरानी रंजिश में व्यक्ति पर हमला, पत्थर मारकर किया घायल

सिंगरौली: थाना मोरवा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सुरजमन साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 27 मार्च की शाम करीब 6 बजे ग्राम खिरवा के भोजी चौराहे समीप दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गांव के ही अक्षय कोल और राकेश कोल ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने पत्थर उठाकर सुरजमन साकेत के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज हेतु तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल अपराध क्रमांक 175/26 धारा 196 (बी), 109(2), 351(3), 3(5) बीएनएस कायम कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं शनिवार सुबह निरीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं और आये दिन विवाद करते रहते हैं।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का भव्य निरीक्षण किया, दिल्ली-NCR को मिलेगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सीएम योगी रहे मौजूद

Sat Mar 28 , 2026
गौतम बुद्ध नगर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में पीएम ने एयरपोर्ट परिसर की आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत लगभग 11,200 करोड़ रुपये […]

You May Like