लटेरी शासकीय अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही और मारपीट का आरोप

लटेरी। शासकीय अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों और समाजजन का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व एक पुलिसकर्मी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

मृतका की पहचान उमाबाई बंजारा (25) के रूप में हुई है, जिन्हें परिजन प्रसव के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के लिए अस्पताल स्टाफ ने उनसे 10 हजार की मांग की थी। महिला की हालत बिगड़ने और मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बेहोशी का हवाला देते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान ड्यूटी डॉक्टर और एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर लटेरी एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

घटना के विरोध में बंजारा समाज के लोगों ने अस्पताल और थाने के बाहर प्रदर्शन किया तथा शाम को नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

 

 

Next Post

अभ्युदय मप्र : MSME के जरिए विकसित भारत@2047 अगले तीन वर्षों में 5,000 करोड़ की प्रोत्साहन सहायता

Tue Dec 30 , 2025
भोपाल। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प के दृष्टिगत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अभ्युदय मध्यप्रदेश की परिकल्पना के तहत एमएसएमई विभाग निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने […]

You May Like