राय ने किया गायक अंकुश जैन का सम्मान

सीहोर. समाजसेवी अखिलेश राय ने शहर के युवा भजन गायक अंकुश जैन को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया. उन्होंने अंकुश की इस उपलब्धि को नगर का गौरव बताया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर जैन समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि अंकुश जैन ने राष्ट्रीय भजन गायन स्पर्धा में देशभर के 41 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है. यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय संत मुनि पुलक सागर महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में उदयपुर में आयोजित पुलक आइडियल-3 के तहत संपन्न हुई थी.

Next Post

शरद पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का पर्व जो देता है सेवा व समर्पण का संदेश

Wed Oct 8 , 2025
सलकनपुर। समर्पण सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव पर स्व. प्रभाकर राव केलकर तथा स्व. भगवत शरण माथुर की स्मृति में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें जैविक कृषि, गौसेवा तथा नर्मदा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

You May Like