चिंतामन मार्ग पर ट्रक-कार की भिड़ंत में युवक घायल

 

उज्जैन। बुधवार सुबह 6 बजे के लगभग चिंतामन मार्ग पर ट्रक और कार के बीच भिड़ंत हो गई। कार चालक घायल हुआ है। शाम को भी बडऩगर मार्ग पर हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी और दूसरा घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि इंदौर के विजयनगर में रहने वाला अर्पित पिता अजीज जैन 33 वर्ष उदयपुर में जॉब करता है। कुछ दिन पहले वह अपने घर इंदौर आया था जहां से बुधवार तडक़े वापस उदयपुर जाने के लिए अकेला कार से निकला था। चिंतामन मार्ग से गुजरते समय तेज गति से आए ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही कार का एयरबैग खुल गया और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई लेकिन अर्पित जैन घायल हो गया और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची ट्रक छोडक़र चालक भाग निकला था। पुलिस ने घायल अर्पित को उपचार के लिए चरक भवन पहुंचा है। मामले की जानकारी लगने पर इंदौर से परिजन उज्जैन पहुंच गए थे। आज सुबह हुई दुर्घटना से पहले चिंतामण थाना क्षेत्र के ही ग्राम नलवा में मंगलवार शाम बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें कृष्ण पाल पिता गोकुल सिंह चौहान 35 वर्ष निवासी ग्राम कल्याणपुरा की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार भंवर चौधरी घायल हुआ है। बुधवार सुबह कृष्ण पाल का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि पान बिहार में लीज पर जमीन ली गई है। कृष्ण पाल दो बच्चों का पिता था। भंवर चौधरी के साथ पान बिहार जा रहा था। पुलिस का कहना था कि दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला है। जिसकी तलाश के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।

Next Post

अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहा है भारत : योगी

Wed Jan 8 , 2025
लखनऊ, 8 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व कर रहा है। एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या, और प्रयागराज के विकास […]

You May Like