
सौसर। शहर में लगातार सुर्ख़ियों में रहे महिला से छेड़छाड़ के मामले में पंद्रह दिनों बाद एक नाटकीय घटनाक्रम में शनिवार को सौसर पुलिस ने आरोपी मारोती लोनारे को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। बेरडी रोड निवासी एक संभ्रांत परिवार की महिला ने मारोती लोनारे के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सौसर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मारोती फरार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी थी। लगातार पंद्रह दिनों तक फरारी काटने के बाद मारोती अचानक एयरपोर्ट पर प्रगट हुआ जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को सौसर लाने के बाद विधिवत् कार्यवाही पूर्ण कर जेएमएफसी के कोर्ट में पेश किया जहां उसे जमानत मिल गई। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74,75 (2),331(4) के तहत मामला कायम किया था। बहरहाल लगातार पंद्रह दिनों तक जिस तरह इस मामले की व्यापक रूप से चर्चा होते रही उसपर अब विराम लग गया।
