आज अमावस्या पर जिले में टली बड़ी घटना

सिलेंडर से सुलगी आग, महिला और बच्चे की बची जान

दमोह:जिले के तेंदूखेड़ा में एक बड़ी घटना होने से टल गई है. अगर महिला व बच्चा जागरूक नहीं होता तो शायद में कुछ भी हो सकता था. महिला के जागरूक होने से यह घटना टल गई.बता दे की घर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर से आग लग गई और सिलेंडर फट गया.सिलेंडर घर से करीब 6 से 7 किलोमीटर दूर गिरा. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड, तहसीलदार,थाना प्रभारी नीतीश जैन, 112 डायल के साथ पुलिस बल में आरक्षक अजय,भी पहुंचे और आग पर काबू पाया.

जब तक देखा तो घर के सीमेंट के चद्दर लगी हुई थी, जो हजारों टुकड़ों में तब्दील हो गय और घर का सामान भी सिलेंडर फटने से नुकसान हुआ. यह घटना तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के विद्या नगर वार्ड क्रमांक-8 सरस्वती स्कूल के समीप की यह घटना बताई जा रही है‌. सविता पति सुभाष साहू के घर में यह घटना हुई है.

Next Post

चिटलर खम्परिया की तलाश में यूपी, उमरिया, कटनी में छापेमारी, दो टीम लौटीं, एक की दबिश जारी

Sun Sep 21 , 2025
जबलपुर। धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, बलवा, हत्या का प्रयास सहित कोर्ट से फर्जीवाड़ा करने के मामलों में लंबे समय से फरार अमित खम्परिया की तलाश में जबलपुर पुलिस ने यूपी, उमरिया मानपुर, कटनी में छापेमारी की है, संभावित ठिकानों, आरोपी के करीबियों के यहां दबिश दी लेकिन फिलहाल अमित का […]

You May Like