चिटलर खम्परिया की तलाश में यूपी, उमरिया, कटनी में छापेमारी, दो टीम लौटीं, एक की दबिश जारी

जबलपुर। धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, बलवा, हत्या का प्रयास सहित कोर्ट से फर्जीवाड़ा करने के मामलों में लंबे समय से फरार अमित खम्परिया की तलाश में जबलपुर पुलिस ने यूपी, उमरिया मानपुर, कटनी में छापेमारी की है, संभावित ठिकानों, आरोपी के करीबियों के यहां दबिश दी लेकिन फिलहाल अमित का कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। दो टीम खाली हाथ लौट आई हैं जबकि एक टीम की छापेमारी जारी है।

विदित हो कि अमित खम्परिया के खिलाफ हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, बलवा सहित कोर्ट से फर्जीवाड़ा करने जैसे अनेक गंभीर मामलों में फरार है। अमित खम्परिया पर थाना मदनमहल, संजीवनी नगर, भेड़ाघाट, गढा, लार्डगंज थाने में मामला दर्ज है। इसके अलावा जिला कटनी के विजयराघवगढ थाना, जिला उमरिया के थाना मानपुर, मंडला के थाना खटिया में भी प्रकरण दर्ज हैं।

Next Post

बरगी-घमापुर में चाकूबाजी, पांच घायल 

Sun Sep 21 , 2025
जबलपुर। बरगी और घमापुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी हो गई जिसमें पांच लोग घायल गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सुनील नामदेव 22 वर्ष निवासी ग्राम मानेगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग […]

You May Like