जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका ने पुतिन को भेजा निमंत्रण

वाशिंगटन, (वार्ता) ट्रम्प प्रशासन ने आगामी दिसंबर में मियामी स्थित अपने गोल्फ रिजॉर्ट ‘ट्रम्प नेशनल डोराल’ में आयोजित होने वाले 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के संगठन (जी20) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर आयोजित एक संवाददाताओं से बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को इस आमंत्रण की पुष्टि की।

श्री रुबियो ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल अमेरिकी राष्ट्रपति बल्कि विश्व के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ सार्थक चर्चा का एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समस्याओं के समाधान और मतभेदों को दूर करने के लिए उन लोगों के साथ बातचीत करना आवश्यक है जिनसे विचार मेल नहीं खाते।

दिसंबर 14-15 को प्रस्तावित इस दो दिवसीय सम्मेलन के लिए रूस ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, 2019 के बाद से पुतिन ने व्यक्तिगत रूप से जी-20 सम्मेलन में भाग नहीं लिया है।

Next Post

ओमान तट के पास व्यापारिक जहाज पर हमला: एक भारतीय नाविक की मौत, 19 सुरक्षित बचाए गए; भारत ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की

Thu Sep 24 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) ओमान के पूर्वी तट के पास बुधवार को ‘एमवी केप दाओ’ नामक व्यापारिक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। भारत ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और […]

You May Like