वाहन चोरी पकड़ने में बागली पुलिस को मिली सफलता

बागली।(नवभारत) हाल ही में नगर के व्यस्ततम स्थान से फरियादी शुभम गुप्ता की मोटर सायकल चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट बागली थाने पर दर्ज कराई गई जिसपर थाना बागली पर अपराध क्रमांक 467/09.11.26 धारा-303(2) बी.एन.एस का दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु उच्च मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बागली योगेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित गई। गठित टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास करते हुए मोटर सायकल चोरी करने वाले महेश मदनलाल जाति भिलाला उम्र 35 साल निवासी करनावद को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया सख़्ती करने पर आरोपी महेश के कब्जे से अन्य दो मोटर सायकल क्रमांक MP 41 NA 0503 एंव मोटर सायकल MP 09 BQ 2093 स्कूटी जप्त हुई जिसके संबंध में जांच करने पर पाया की थाना बागली के अपराध क्रमांक 468/26 धारा-303(2) बी.एन.एस में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP 41 NA 0503 होना पाई गई एंव एक्टीवा स्कूटी मोटर सायकल क्रमांक MP 09 BQ 2093 थाना लसुडिया जिला इन्दौर के अपराध क्रमांक 1702/2026 धारा-303(2) बी.एन.एस. में चोरी होना पाई गई । उक्त आरोपी से तीनो मोटर सायकल के बारे में पुछताछ की उसने उक्त चोरीका जुर्म स्वीकार करते हुए बताया उसकी निशान देही पर चोरी की गई

तीनो मोटर सायकल जप्त कर प्रथक प्रथक थाने के अपराध में सूचना दी गई
जप्त मोटर सायकलो की बाजार किमत 210,000/ रुपये आकीं गई इस पूरे कार्य में
बागली निरीक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन 2.सउनि शिवराम डोडियार 3.प्र.आर.686 रामप्रतापसिंह चौहान 4.प्र.आर.255 अरुण चौहान 5.आर.534 विशाल चन्द्रवंशी 6.आर.978 सोहन पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

.....

Next Post

सात थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ कार्रवाई, आठ तस्कर गिरफ्तार एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पकड़ी

Mon Nov 16 , 2026
इंदौर. शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक साथ सात थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजा जब्त किया है. कार्रवाई में तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी […]

You May Like