सिंगरौली महोत्सव से लौट रहे युवकों से रंगदारी और मारपीट, सासन पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा

सिंगरौली : सिंगरौली महोत्सव 25 मई की रात देखकर लौट रहे युवकों से रास्ता रोककर रंगदारी मांगने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को सासन पुलिस ने दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों में हड़कंप मच गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रामप्रकाश वैश्य निवासी तियरा अपने साथियों के साथ 25 मई की दरम्यानी रात इनोवा वाहन से सिंगरौली महोत्सव देखकर घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी हिर्रवाह पहुंची, तभी तीन-चार चारपहिया वाहनों में सवार युवकों ने इनोवा को घेरकर रोक लिया। आरोप है कि बदमाश शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपी चंदन पुरी, बबुआराम वैश्य एवं उनके अन्य साथियों ने फरियादी और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने इनोवा वाहन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार के निर्देशन एवं चौकी प्रभारी सासन संदीप नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन पुरी पिता राजेंद्र पुरी उर्फ दद्दू पुरी उम्र 23 वर्ष निवासी बिलासपुर तथा बबुआराम वैश्य पिता सियाराम वैश्य उम्र 21 वर्ष निवासी तियरा को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जप्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी चंदन पुरी पूर्व में भी रास्ता रोककर अवैध वसूली एवं अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि विजय अग्निहोत्री, प्रआर सुमत कुमार, हेमराज पटेल, संतोष साकेत, प्रवीण तिवारी, राजकुमार शाक्य, राहुल सिंह एवं मुकेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

मुर्मु, राधाकृष्णन और मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकवाद

Thu May 28 , 2026
नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने बकरीद को समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें मानवता की सेवा करने की […]

You May Like