जबलपुर: सिहोरा अन्तर्गत ग्राम मुरैठ हिरन नदी में अवैध रेत उत्खन्न हो रहा था पुलिस ने दबिश देते हुए जेसीबी, टैक्टर ट्राली, चोरी की रेत सहित जप्त कर ली गई।
एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा ने बताया कि थाना सिहोरा अन्तर्गत ग्राम मुरैठ हिरन नदी में अवैध रेत उत्खनन की जा रही है सूचना पर दबिश दी गई, नदी में एक जेसीबी मशीन द्वारा अवैध रेत का उत्खनन कर ट्रेक्टर ट्राली में लोड करते हुये दिखा।
जेसीबी मशीन एवं ट्रेक्टर चालक पुलिस को देखकर बिना नम्बर की जेसीबी एवं बिना नम्बर का टेक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गये, उक्त जेसीबी मशीन चालक द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन कर चोरी कर परिवहन करते पाये जाने से बिना नम्बर की जेसीबी एवं स्वराज कम्पनी का टेक्टर मय ट्राली जिसमे रेत लोड थी, जप्त करते हुये दोनों चालकों के खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
