डबरा में शादी समारोह में युवक के सिर में गोली मारी

ग्वालियर: डबरा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी अकबई में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। घटना बीती रात डेढ़ बजे की है। रामदयाल रावत के बेटे रोहित की शादी में बारात ग्राम छोटी अकबर्ड में आई थी। बारात में शामिल हरीमोहन रावत के भतीजे सुनील रावत का डीजे पर डांस करने को लेकर ग्राम गोरा निवासी रोहित रावत से विवाद हो गया।

रिश्तेदारों ने दोनों को समझाकर शांत कराया।करीब 1:30 बजे रोहित रावत अपने ताऊ के बेटे बंटी रावत की लाइसेंसी एकनाली बंदूक लेकर आया। उसने सुनील रावत की ओर निशाना साधकर गोली चला दी। गोली सुनील के सिर के सामने वाले हिस्से में लगी। घायल सुनील को तुरंत ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Next Post

जिम करते समय आया अटैक, मौत

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत गोल्ड जिम में हार्ट अटैक आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यतीश सिंघई शुक्रवार को करीब 6 बजे गोल्ड जिम पहुंचे थे। सुबह 6.45 के करीब उनकी तबीयत बिगड़ गई, तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टर ने परीक्षण उपरान्त […]

You May Like