सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी : हिमाचल,असम,उत्तराखंड, मणिपुर, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ ने जीत दर्ज की

रांची, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन शुक्रवार को हिमाचल,असम,उत्तराखंड, मणिपुर, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं तेलंगाना और गोवा के बीच खेला गया मुकाबला गोल रहित ड्रा रहा।

आज यहां मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये ग्रुप ‘सी’ के मुकाबले में हिमाचल ने पुड्डुचेरी को 9-0 से रौंदा। हिमाचल के लिए सोनम ने (35वें, 37वें, 45वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई, जबकि कप्तान नवनीत कौर ने (32वें, 44वें) मिनट और शानवी शर्मा ने (तीसरे, 33वें) ने दो-दो गोल किए। तनिषा ने (पांचवें) मिनट और कशिश चौहान ने (49वें) मिनट में गोल किये।

दूसरे मैच में असम ने जम्मू और कश्मीर करीबी मुकाबले में 3-2 से हराया। असम के लिए ज्योत्सना एक्का ने (27वें, 39वें) मिनट और कैप्टन रोशनी बुर्च ने (38वें) मिनट में गोल किए, जबकि अक्षरा दत्ता ने (40वें, 53वें) मिनट में जम्मू और कश्मीर के लिए गोल दागे।

ग्रुप ‘बी’ मैचों में, उत्तराखंड ने कर्नाटक को 2-0 से हराया। उत्तराखंड के लिए मुक्ता ने (11वें) मिनट और गुनगुन कटारिया ने (23वें) मिनट में गोल किए। अन्य मैच में मणिपुर ने केरल को 6-0 से हराया। मणिपुर के लिए जेरीना चोंगथम ने (13वें, 14वें) मिनट पहले क्वार्टर में दो गोल किए, इसके बाद मीकम सुरविया देवी ने (41वें) मिनट, चानू नगैरंगबाम लैंगलेन ने (47वें) मिनट और हुइड्रोम बिद्यालक्ष्मी देवी ने (53वें) मिनट गोल किये।

ग्रुप ‘बी’ तमिलनाडु ने गुजरात को 4-3 से हराया। तमिलनाडु की कप्तान जोविना डेफनी एमजे ने दो गोल (28वें, 30वें) मिनट में किए। तमिलनाडु के ही एमजे जोनिषा डेफनी ने (पांचवें) और एस कोवसिका ने (40वें) मिनट में गोल दागे। जबकि गुजरात के लिए कृषा घीवाला ने (10वें), जडेजा भवनबा ने (41वें) और मैदा शीतलबेन ने (51वें) मिनट में गोल किए।

दिन के आखिरी मैच में छत्तीसगढ़ ने ग्रुप ‘बी’ मैच में बंगाल को 5-0 से हराया। बंगाल के लिए प्रजा ट्विंकल (पांचवें) और मनप्रीत कौर ने (आठवें)मिनट में गोलकर छत्तीसगढ़ को शुरुआती बढ़त दिलाई। श्यामली रे ने (30वें, 40वें, 42वें) मिनट में गोल कर हैट्रिक लगाई।

 

Next Post

एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप: भारत ने जीता रजत पदक

Sat Jul 5 , 2025
अस्ताना (कजाकिस्तान), (वार्ता) भारत की पुंगनी तारा ने शुक्रवार को 2025 एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 किलोग्राम भार वर्ग (युवा बालिका) में रजत पदक जीता। पुंगनी ने कुल 141 किलोग्राम वजन उठाया। उनके व्यक्तिगत भारोत्तोलनों में 60 किलोग्राम स्नैच, 81 […]

You May Like