सीएम मोहन यादव पर लगे आरोप निराधार: मंत्री लखन पटेल

दमोह। 23 जून 2026 को प्रकाशित समाचार में मप्र के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव व उनके परिवार को उनके रिश्तेदारों द्वारा किए जा रहे स्वतंत्र भूमि क्रय-विक्रय से जोड़कर भ्रम उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। इसी को लेकर पशुपालन व डेयरी विभाग मंत्री लखन पटेल ने जटाशंकर स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर पत्रकारों को अवगत कराया कि वह पूरी तरह से ईमानदारी से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उन पर जो आरोप लगे हैं, वह निराधार हैं और कांग्रेस की मानसिकता खराब हो गई है। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने भी डॉक्टर मोहन यादव के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि जो आरोप लगाए गए वह निराधार हैं।

Next Post

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर का भारत दौरा सम्पन्न, दोनों पक्ष संतुलित, सार्थक व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध

Wed Jun 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 जून (वार्ता) अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमिसन ग्रीर के तीन दिन के भारत दौरे में दोनों पक्षों ने फरवरी के अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है और एक संतुलित और सार्थक व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्धता जतायी […]

You May Like