7 किमी दूर मिला नदी में बही बालिका दिव्यांशी का शव

श्योपुर: नहाते समय चंबल नहर में बही 13 वर्षीय बालिका का शव सुबह मिला है। शव घूघस के अंबा के पुरा गांव से करीब 7 किमी दूर शारदेह गांव के पास नहर में उतराता मिला है। थाना प्रभारी वीरपुर धर्मेन्द्र मालवीय ने बताया कि घस के अंबा का पुरा गांव के सामने से बह रही चंबल नहर में नहाने गए एक बालक व तीन बालिकाएं तेज बहाव में बह गए।

जिन्हें बचाने ग्रामीण नहर में कूदे और तीन बच्चों को निकाल भी लिया, पर दिव्यांशी 13 वर्ष पुत्री राजू जाटव का पता नहीं चल सका। इसकी तलाश भी की गई, पर पता नहीं चला। टीम गश्ती दल नहर होकर वापस आ रहा था, तो उसे शव नहर में उतराता दिखा। जिसकी सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई तो वह दिव्यांशी का पाया गया।

Next Post

शिवपुरी में कच्ची शराब को लेकर हिंसक झड़प, 6 आदिवासी घायल

Wed Mar 19 , 2025
शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब को लेकर उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। भीलपुरा गांव के कुछ लोगों ने बोलेरो से आकर सतनवाड़ा कला गांव में हमला कर दिया। इस हमले में छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। सतनवाड़ा […]

You May Like