उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद विपक्षी दलों की बैठक

नयी दिल्ली, 08 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के नेता उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद मंगलवार को यहां एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

समझा जाता है कि इस बैठक में बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर विचार किया जाएगा।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक उपराष्ट्रपति के चुनाव और उसका परिणाम घोषित होने के बाद होगी। बैठक में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव परिणाम से जुड़े मुद्दे भी चर्चा की जा सकती है।

बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी। इसमें बिहार चुनाव से जुड़े महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि महागठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और मुकेश सहनी की वीआईपी ज्यादा सीटों के लिए दबाव बनाने की कोशिश में हैं। महागठबंधन में अब पशुपति कुमार पारस तथा हेमंत सोरेन की पार्टी भी शामिल हो गयी है।

Next Post

न्यायालय के बार बार के आदेश को भी नहीं मान रहा है चुनाव आयोग : कांग्रेस

Mon Sep 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि आधार को मतदाता के पहचान के प्रमाण के तौर पर एक दस्तावेज मानने के उच्चतम न्यायालय के बार बार के आदेश को चुनाव आयोग मानने के लिए तैयार नहीं जो एक गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक हरकत है। कांग्रेस संचार विभाग के […]

You May Like