गोल्ड-सिल्वर रेट में रिकॉर्ड उछाल: फेडरल रिजर्व की दर कटौती के बाद सोना ₹1,30,470; इस साल चांदी 114% बढ़ी

नई दिल्ली, 11 दिसंबर, 2025: 11 दिसंबर की सुबह सोने व चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दर में 0.25% की कटौती के बाद निवेशकों का रुझान सेफ एसेट्स (सोने) की ओर बढ़ा है, जिससे कीमतें नए स्तर पर पहुँच गई हैं। इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 67% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹130470 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹119610 प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹130320 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव 4201.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

सोने की तरह चांदी में भी तेज तेजी देखने को मिली है। 11 दिसंबर को चांदी का दाम ₹199100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इस साल चांदी की कीमतों में अब तक 114% की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि वैश्विक परिस्थितियाँ स्थिर रहीं या रुपये में कमजोरी आई, तो 2026 तक सोने की कीमतों में 5% से 16% तक और उछाल देखने को मिल सकता है।

Next Post

मेघालय बनी भारत की दूसरी सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था, सीएम संगमा; सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण पर जोर

Thu Dec 11 , 2025
नई दिल्ली, 11 दिसंबर, 2025: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने बुधवार को शिलांग में ‘त्रि हिल्स एन्सेम्बल’ के चौथे संस्करण का उद्घाटन करते हुए राज्य की बड़ी आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डाला। सीएम संगमा ने घोषणा की कि आर्थिक विकास दर के मामले में मेघालय अब दक्षिणी राज्य तमिलनाडु […]

You May Like