प्रमुख अभियंता ने किया जल प्रदाय एवं अधोसंरचना परियोजनाओं का किया निरीक्षण

सतना / मैहर :नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह द्वारा शुक्रवार को मैहर नगर स्थित 14.50 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। प्रमुख अभियंता ने परियोजना के सभी घटकों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एसटीपी प्लांट में उपचारित जल (ट्रीटेड वाटर) के पुनः उपयोग, रेस्क्यू हेतु ठेकेदार को समग्र कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण परियोजना को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

इसके पश्चात रीवा रोड स्थित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों को क्लियर वाटर सप्लाई के इनलेट पर जल गुणवत्ता की जांच कर उसकी साप्ताहिक रिपोर्ट मुख्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मैहर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कायाकल्प योजना अंतर्गत निर्मित सड़क का भी निरीक्षण किया गया, जहां सड़क की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके उपरांत प्रमुख अभियंता आनंद सिंह ने अमरपाटन एवं रामनगर जल प्रदाय परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। अमरपाटन में उन्होंने जल टंकी के आवश्यक सुधार कार्यों पर बल दिया। वहीं रामनगर नगर परिषद में नगर परिषद अध्यक्ष के साथ योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी, नगर निकायों के प्रतिनिधि एवं संविदाकारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

सीहोर के इतिहास में पहली बार हो रहा सहस्त्र चंडी महायज्ञ

Sat Jan 17 , 2026
सीहोर। शहर के प्रसिद्ध करोली वाली माता मंदिर गंज में 18 जनवरी से आरंभ होने वाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन की सभी आवश्यक तैयारी की जा रही हैं. यहां पर दस दिवसीय महा भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा. इस दौरान मंडप में अखंड मंत्रोच्चारण होगा. नियमित नौ कुंडीय […]

You May Like