बरगवां स्टेशन पर आठ ट्रेनों की अस्थाई ठहराव की अवधि बढ़ी

भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) से गुजरने जाने वाली आठ ट्रेनों के बरगवां स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दिए गए ठहराव की अवधि को रेलवे ने आगामी आदेश तक बढ़ा दिया है।
भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेल यात्री सुविधाओं के लिए पमरे से गुजरने वाली आठ ट्रेनों के बरगवां स्टेशन पर दिए गए प्रायोगिक ठहराव की अवधि को 01 मार्च से अगले आदेश तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। इसमें अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद, कोलकाता-मदार जंक्शन-कोलकाता, संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी और हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस बरगवां में आगमन रात 20:18 बजे पहुंचेगी और 20:20 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस का बरगवां में आगमन प्रातः 05:33 होगा और प्रस्थान समय 05:35 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस बरगवां में प्रातः 05:33 पहुंचेगी और 05:35 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस का बरगवां में आगमन रात 20:18 बजे और प्रस्थान समय 20:20 बजे रहेगा।
इसीतरह गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस का बरगवां में आगमन प्रातः 05:33 बजे होगा और प्रस्थान समय 05:35 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस का बरगवां में आगमन रात 20:18 बजे और प्रस्थान समय 20:20 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस का बरगवां में आगमन प्रातः 05:33 होगा और प्रस्थान समय 05:35 बजे रहेगा। गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस का बरगवां में आगमन रात 20:18 बजे होगा और प्रस्थान समय 20:20 बजे रहेगा।

Next Post

मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रसर की ओर:यादव

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में वर्ष 2070 तक कार्बन फुट-प्रिंट को शून्य तक लाने और समाप्त होते जीवाश्म ईंधन के विकल्प तलाशने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट (अक्षय) नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन का […]

You May Like