चर्चित तहसीलदार रमेश कोल का छतरपुर तबादला

सिंगरौली :शहरी चर्चित तहसीलदार रमेश कोल का छतरपुर के लिए तबादला हो गया हैं। हालांकि उनके स्थान पर अभी तक किसी दूसरे तहसीलदार को नहीं भेजा गया है।
अवर सचिव मध्य प्रदेश शासन राजेश कुमार कोल की ओर से जारी आदेश के अनुसार शहरी चर्चित तहसीलदार रमेश कोल कर स्थानांतरण छतरपुर के लिए किया गया है। अभी उनके स्थान पर किसी अन्य तहसीलदार को नहीं भेजा गया है। पूर्व में भी इनका तबादला हो गया था लेकिन जुगाड़ के दम पर यह नहीं गए। अब दूसरी बार इनका तबादला छतरपुर के लिए किया गया है।

कई बार इनके ऊपर पक्षपात करने और खसरे में गलत तरीके से नाम दर्ज करने के आरोप लगे थे। चर्चा यह भी है कि उनका तबादला पूर्व में प्रमोशन के साथ हुआ था लेकिन वह प्रमोशन नही लिए थे। ऐसे में उन पर कई सवाल खड़े हो रहे है। अब फिर से तबादला हुआ है होने के बाद वह दूसरी बार अपना ट्रांसफर रुकवाने के जुगाड़ में लग गए हैं। हालांकि यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि वह रुकते हैं या फिर जाते हैं।

Next Post

जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है: गजेन्द्र

Thu Feb 13 , 2025
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली की वार्षिक आमसभा की बैठक का हुआ आयोजन सिंगरौली : जिला मुख्यालय स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली केंद्रीय कार्यालय डीडीआरसी भवन में वार्षिक आमसभा वर्ष 2024-25 का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह नागेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं सह उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी के उपस्थिति […]

You May Like