बाघ का शिकार करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

उमरिया। जिले के सामान्य वन मंडल अंतर्गत चंदिया परिक्षेत्र में कथली नदी के किनारे बाघ की मौत मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों के पास से तार और खूंटी भी जब्त हुई है। जिन्हें आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। बता दें कि बीते शनिवार को चंदिया वनपरिक्षेत्र के तहत कथली नदी के समीप बाघ को करंट लगाकर मारा गया था, जिसके बाद वन विभाग ने जांच शुरू की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अशोक बैगा, सोमलाल बैगा, लखुआ बैगा, लल्लू कोल, अंजनी यादव, अच्छेलाल बैगा हैं।

Next Post

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश सौंपा

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए भारत सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश अदा किया है। यह कंपनी के स्थिर और सुदृढ़ वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाता है। बीएचईएल में भारत सरकार की 63.17 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी पर देय अंतिम लाभांश का चेक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।